Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने अधीर पर निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने (अधीर ने) खुले तौर पर कहा है कि अगर उन्हें पैसों के थैले मिलते हैं तो वे संसद में किसी भी मुद्दे पर चुप रहते हैं और अगर उन्हें पैसे नहीं मिलते हैं तो वे हंगामा करते ...
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी को वोट देने के साथ ही एक खास अपील भी की। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की जमकर आलोचना की और राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हिंदुओं के साथ "दोयम दर्जे के नागरिक" का व्यवहार करने का आरोप लगाया। ...
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार करते हुए शनिवार को एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल करते हुए पूछा, "क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं?" ...
कांग्रेस नेता दानिश अली ने पीएम मोदी द्वारा मुसलमानों की तुलना "घुसपैठियों" से करने पर कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव के दौर में अल्पसंख्यकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस और उसकी सहयोगी अगर सत्ता में आएंगे, तो ये देश का अहित ही करेंगे। ...