Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। ...
वह दौर चला गया, जब प्रतिपक्ष में अकेले राम मनोहर लोहिया समूची सरकार को परेशानी में डाल दिया करते थे या फिरोज गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, मधु दंडवते, जॉर्ज फर्नांडीस, चंद्रशेखर, सोमनाथ चटर्जी और इंद्रजीत गुप्त जैसे राजनेताओं की सदन में उपस्थिति मात्र स ...
महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें हासिल कीं, जिससे उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए काफी उम्मीदें हैं। नतीजतन, तीनों पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज करने का फैसला किया है। ...
भाजपा नेता अजय आलोक ने प्रियंका के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर गांधी परिवार पर कटाक्ष किया। अजय आलोक ने कहा कि यह देखना अच्छा होगा कि राहुल और प्रियंका में से संसद में कौन ज्यादा 'नाकारा' है। ...
घटना के तूल पकड़ने के बाद पटोले ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है और उन्हें लगता है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। ...
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के पहले वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कई सवाल पूछे हैं और आरोप लगाए हैं। ...
वायनाड से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले के बाद पार्टी से निष्कासित नेता प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के हिंदू और मुस्लिम मतदाता आधार पर टिप्पणी की है। ...