Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
बिहार के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जल्द ही मांझी के साथ बैठक करने की उम्मीद है। मांझी की 'हम' के पास वर्तमान में बिहार विधानसभा में 4 विधायक हैं और वह भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को अपना समर्थन देती है। ...
Bihar political crisis Live: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए भूपेश बघेल को तत्काल बिहार कूच करने को कहा है। ...
कांग्रेस की तरफ से यह टिप्पणी तब आई है जब नीतीश कुमार और उनकी जदयू के एक बार फिर भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं - जिसे 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय गुट के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। ...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा प्रमुख ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने का ऐलान किया है। ...
सैम पित्रोदा के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में कहा गया कि संविधान के निर्माण और इसकी प्रस्तावना में सबसे ज्यादा योगदान किसका था? पित्रोदा ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि ये नेहरू थे न कि आंबेडकर। ...
राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार के I.N.D.I.A ब्लॉक छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें कई कारणों से शुरू हुईं, जिनमें से एक बीजेपी और जेडीयू नेताओं की टिप्पणियां भी थीं। बीजेपी और कांग्रेस ने आज क्रमश: पटना और पूर्णिया में अलग-अलग बैठकें बुलाई ह ...