Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के बावजूद राज्यसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार को लेकर पार्टी की जमकर आलोचना की। ...
Himachal Pradesh: इस्तीफे की खबर को लेकर राज्य के मुखिया यानी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह बात भाजपा जबरदस्ती फैला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नाराज विधायकों से बात करके उसका हल निकालेगी। ...
देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने बीते मंगलवार को दिल्ली की चार और हरियाणा की एक लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम का ऐलान कर दिया है। ...
खुद मुख्यमंत्री सुक्खू ने आलाकमान के समक्ष अपने पद छोड़ने की पेशकेश कर दी है। ऐसे में अब गेंद आलाकमान के पास चली गई है। अब, इसका निर्णय हाईकमान अपने भेजे दूत यानी पर्यवेक्षक डिप्टी सीएम डी शिवकुमार और हरियाणा के पूर्ण सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सला ...
मामला यह था कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में अपनी बात रख रहे थे और इतने में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। फिर भाजपा विधायकों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सभी 15 विधायकों को सदन से ...
मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू सरकार से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, वो कहीं न कहीं उन्हें कमजोर करने की कोशिश की ...