Himchal Pradesh: BJP के 15 विधायक सस्पेंड, विधानसभा स्पीकर ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

By आकाश चौरसिया | Published: February 28, 2024 11:41 AM2024-02-28T11:41:36+5:302024-02-28T12:00:09+5:30

मामला यह था कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में अपनी बात रख रहे थे और इतने में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। फिर भाजपा विधायकों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सभी 15 विधायकों को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव स्पीकर के समक्ष कबीना मंत्री ने रखा।

Himchal Pradesh 14 BJP MLA suspend Assembly Speaker took big decision know whole matter | Himchal Pradesh: BJP के 15 विधायक सस्पेंड, विधानसभा स्पीकर ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsहिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड कियास्पीकर ने भाजपा विधायकों के वेल में पहुंचने और हंगामा करने के कारण ये निर्णय लियाविधानसभा सत्र से पहले मौजूदा सरकार में कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दिया

Himchal Pradesh: आज शुरू हुए विधानसभा सत्र में स्पीकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के 15 विधायक को सदन से निष्कासित कर दिया है। मामला यह था कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में अपनी बात रख रहे थे और इतने में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। फिर भाजपा विधायकों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।इसके साथ कबीना मंत्री ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, जनक राज, रणवीर निक्का समेत 12 को सदन से बाहर करने का स्पीकर के समक्ष प्रस्ताव रखा।

फिर क्या था माहौल बदल गया और सत्र हंगामें की भेंट चढ़ गई। इसके तुरंत बाद सदन में स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ा और भाजपा सदस्यों को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद सभी 15 एमएलए हंगामा करते हुए स्पीकर की वेल तक जा पहुंचे और नारेबाजी करने लगे और हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने एक्शन की धमकी दी। फिर भी भाजपा विधायकों के न मानने पर उन सभी 14 विधायकों को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। आदेश देते हुए मार्शल को भाजपा सदस्यों को सदन से बाहर ले जाने के लिए कह दिया। 

सुक्खू सरकार से और भी मंत्री, विधायक नाराज
सदन में शुरू हुई कार्रवाई से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सभी बातों को आलाकमान के समक्ष रखा है, अब आगे निर्णय उन्हीं को करना है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार से और भी मंत्री, विधायक नाराज चल रहे हैं। 

"जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले.."- अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले वे दूसरों पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। जिनके अपने जिले में दो विधायक छोड़ कर चले गए, उसमें भाजपा क्या कर सकती है? इनके विधायक खुल कर अपनी सरकार के खिलाफ कई बार बोलते थे, क्या वह भी भाजपा करवा रही थी?"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी और अब वे वादें पूरे नहीं हुए। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए वहां ये मुकरते नजर आते हैं और इनके विधायक ही इनसे भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीनों में इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। एक बड़ा कारण है कि एक गैर हिमाचली और टिकट दिया गया।"

Web Title: Himchal Pradesh 14 BJP MLA suspend Assembly Speaker took big decision know whole matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे