Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए एक बार फिर हमला बोला है। भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अमित शाह ने कहा कि समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनिए जो अपने वादों पर खरी उतरे। ...
Narendra Modi In Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने उत्तरी मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार और फायरब्रांड युवा नेता तेजस्वी सूर्या ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो अधिक से अधिक संख्या में वोट देने के लिए घरों से बाहर निकलें। ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंग ...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के बीच आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर शुरू हई आमने-सामने की लड़ाई के कारण चुनावी अभियान ने बेहद रोचक मोड़ ले लिया है। ...
Ladakh Lok Sabha Election 2024: जामयांग ने कहा, "लेह में आज मेरे समर्थन में सभी सपोर्टर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन करने पर खुश नहीं है"। ...