Highlightsसंजू सैमसन सस्ते में आउट, फिर भी चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैचगायकवाड़ और कार्तिक का तूफान, मुंबई इंडियंस की उड़ी धज्जियां
Kartik Sharma Fifty: चेन्नई और मुंबई के बीच आज आईपीएल 2026 का 44वां मैच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसके बाद विल जैक्स सिर्फ 1 रन पर आउट हुए, रायन रिकलटन ने शानदार पारी खेली और 24 गेंदों में 37 रन बनाए। नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली, सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट हुए, तिलक वर्मा मात्र 5 रन, हार्दिक पंड्या 18, रॉबिन मिन्ज़ 5, कृष भगत 3 और ट्रेंट बोल्ट 7, कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, संजू सैमसन 11 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए, उर्विल पटेल 24 रन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई, कार्तिक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर कप्तान का साथ दिया और 54 रन बनाए। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट से मैच जीत गई।