Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Maharashtra Legislative Council Elections: नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ...
Rahul Gandhi Birthday 2024: राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली, भारत में हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (जिसे कांग्रेस पार्टी के नाम से भी जाना जाता है) के एक प्रमुख सदस्य और भारत में एक राजनीतिज्ञ हैं। ...
Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। ...
महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें हासिल कीं, जिससे उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए काफी उम्मीदें हैं। नतीजतन, तीनों पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज करने का फैसला किया है। ...