Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
नव्या हरिदास भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। वह कोझीकोड निगम में दो बार पार्षद और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कोझीकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार थीं। ...
Jharkhand Assembly Elections: कुल 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, बाकी बची 11 सीटों पर गठबंधन के बाकी साथी चुनाव लड़ेंगे। ...
UP Bypolls 2024: वर्तमान में, समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और खैर सीटों को कांग्रेस की पेशकश की है। हालांकि, कांग्रेस अभी भी फूलपुर सीट का दावा कर रही है, जहां समाजवादी पार्टी ने अपने स्वयं के उम्मीदवार की घोषणा की है। ...
विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आम लोगों को भगवान के दर्शन के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है जबकि अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। ...
UP Bypolls 2024 : समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार, समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ...
कैप्टन अजय सिंह यादव ने एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस कदम को लेकर कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। ...
Valmiki Jayanti 2024: राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित ऋषि और संस्कृत साहित्य के पहले कवि की विरासत का जश्न मनाते हुए महर्षि वाल्मिकी जयंती पर पूजा-अर्चना करने के लिए नई दिल्ली में वाल्मिकी मंदिर का दौरा किया। ...