राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक शीतकालीन सत्र 2019 में राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इसके पारित होने के बाद से ही पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे है। कई राजनीतिक संगठन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच हैं। Read More
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। लेफ्ट विंग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। इसी बीच एयरटेल ने जानकारी दी है कि सरकारी आदेश की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में कॉल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं ...
CAA Protest: मेट्रो के प्रवेश और निकास द्वार को इसलिए बंद कर दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को रोका जा सके। स्टेशनों को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन तेज हो गया। ...
देश के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या है धारा 144? अगर आपके इलाके में भी धारा 144 लागू है तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ...
नागरिकता संशोधन कानून विरोध: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज ( 19 दिसंबर) को लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का ऐलान किया है, राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई प्रदर्शन भी जारी हैं। ...
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दो बड़े प्रदर्शनों के मद्देनजर विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं, छात्रों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है वहीं हालात को देखते हुए निषेधाज्ञा लगाने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मोबाइल और इंटरनेट सेवा निलंबित ...
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने निर्देश दिया था कि प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर और मध्य जिलों के चारदीवारी वाले शहर, मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाइन बाग और बवाना में आज सुबह से वॉयस, एसएमएस, इंटरनेट सेवाएं रोक दी जाएंगी। ...