Bhagat Singh (शहीद भगत सिंह) History, Biography and Facts in Hindi | Shaheed Bhagat Singh Indian Revolutionary hero | Bhagat Singh motivational quotes | Bhagat Singh Indian Independence Fighter | Legends of Bhagat Singh | Bhagat Singh News, Photos and Videos

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
भगत सिंह

भगत सिंह

Bhagat singh, Latest Hindi News

भगत सिंह का जन्म 27/28 सितंबर 1907 को ब्रिटिश कालीन भारत के पंजाब सूबे में सरदार किशन सिंह और विद्यावती के घर हुआ था। भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रतासेनानी थे और दोनों ने इसके लिए जेल भी काटी थी। भगत सिंह का पारिवारिक वातावरण देश की स्वतंत्रता के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करने वाला था। गदर पार्टी के करतार सिंह सराभा भगत सिंह के आदर्श हुआ करते थे। लाहौर के नेशनल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भगत सिंह सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ गए। यहीं उनकी अपने सहपाठी सुखदेव से भी दोस्ती हुई जो फांसी के तख्ते तक साथ चली। भगत सिंह मार्च 1926 में नौजवान भारत सभा से जुड़ गये थे। इसी दौरान उनका परिचय हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से भी हुआ जिसके अग्रणी नेता रामप्रसाद बिस्लिम, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्लाह खान थे। बाद में इस संगठन का नाम हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन हुआ जिसके नेता चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह थे। 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्वतंत्रतासेनानियों के समूह पर ब्रिटिश पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में भारत के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गयी। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु इत्यीदि ने ब्रिटिश शासन से इस हत्या का बदला देने की ठानी। भारतीय क्रांतिकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार स्कॉट के बजाय सॉन्डर्स नामक ब्रिटिश पुलिस अफसर की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद भगत सिंह एवं अन्य भारतीय क्रांतिकारी फरार हो गए। ब्रिटिश पुलिस जब एक-एक कर भारतीय क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने लगी। इस बीच ब्रिटिश सरकार भारतीय संसद में पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट बिल पेश करने  जा रही थी। तो भगत सिंह एवं उनके साथियों ने तय किया कि वो इन औपनिवेशक क्रूरता को बढ़ाने वाले विधेयकों को विरोध करेंगे। आठ अप्रैल 1929 को बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने भारतीय संसद में बम फेंककर अपना विरोध जताया। भारतीय क्रांतिकारियों ने जानबूझकर संसद में खाली जगह पर बम फेंका ताकि किसी को किसी तरह का नुकसान न हो। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने संसद में बगैर किसी प्रतिरोध के गिरफ्तारी दी। ब्रिटिश अदालत ने भगत सिंह पर संसद बम काण्ड के अलावा साॉन्डर्स हत्याकाण्ड के लिए भी मुकदमा चलाया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को अपने वतन की आजादी के लिए लड़ने की सजा के तौर पर फाँसी दे दी गयी।
Read More
इन शहीदों की यादों से भी छेड़खानी कर डाली पाकिस्तान ने, कर दिया नेस्तनाबूद! - Hindi News | Bhagat Singh Chauraha Central Jail Lahore, where Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev were hanged | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :इन शहीदों की यादों से भी छेड़खानी कर डाली पाकिस्तान ने, कर दिया नेस्तनाबूद!

23 मार्च 1931 भारत के इतिहास का एक ऐसा काला दिन जिसने हमसे हमारे तीन सपूतों को छीन लिया था| 23 मार्च 1931 को ही शहीदे आजम भगतसिंह, शहीद सुखदेव और राजगुरु को एक साथ फांसी के तख्त पर लटका दिया गया था| इन शहीदों का ये बलिदान बेकार तो नहीं गया लेकिन भार ...

सुखदेव जयंती: जब भगत सिंह को सुखदेव ने मारा था ऐसा ताना कि रो पड़ा था उनका दिल, पत्र लिखकर बयां किया था दर्द - Hindi News | Sukhdev Birthday: Bhagat Singh's Letter to Sukhdev Thapar | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :सुखदेव जयंती: जब भगत सिंह को सुखदेव ने मारा था ऐसा ताना कि रो पड़ा था उनका दिल, पत्र लिखकर बयां किया था दर्द

Sukhdev Birthday: सुखदेव, भगत सिंह के बेहद करीबी मित्र थे. एक ऐसी घटना हुई थी कि भगत सिंह से नाराज सुखदेव ने उनको दे दिया था ताना। इस ताने को सुनकर भगत सिंह बेहद दुखी हुए थे और उन्होंने लिखा था सुखदेव को एक बेहद भावुक पत्र। पढ़िए क्या लिखा था उन्होंने ...

इतिहास में फिर चूके पीएम मोदी? भगत सिंह से जेल में मिले थे नेहरू, आत्मकथा में किया मुलाकात का जिक्र - Hindi News | Modi is wrong in history again, nehru met bhagat singh in jail, mentioned it his biography | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :इतिहास में फिर चूके पीएम मोदी? भगत सिंह से जेल में मिले थे नेहरू, आत्मकथा में किया मुलाकात का जिक्र

पंडित जवाहर लाल नेहरू 9 अगस्त 1929 को भगत सिंह और बाकियों से मिलने लाहौर जेल गए थे। ...

शहीदी दिवस: वाह रे त्रासदी! हम दिलों में बसने की बात करते हैं यहाँ तो आशियाना तक उजड़ चुका है इन शहीदों का - Hindi News | Shaheedi Diwas - Condition of Ancestral Houses of Shaheed Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev on Shaheed Diwas | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस: वाह रे त्रासदी! हम दिलों में बसने की बात करते हैं यहाँ तो आशियाना तक उजड़ चुका है इन शहीदों का

Shaheedi Diwas (शहीदी दिवस): कैसा रहा होगा वो आँगन जहां अठखेलियां करते हुए ये जवान हुए और एक दिन उस आँगन को सूना करके शहीद हो गए देश की खातिर, क्या अब भी ये घर उनका इंतज़ार नहीं करता होगा कि कभी भी लौट के आ सकते हैं मेरे लाल और आकर बोलेंगे - माँ ! भूख ...

शहीदी दिवस: ये हैं शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 10 अनमोल विचार - Hindi News | Shaheed Bhagat Singh thoughts, quotes in hindi, see pics images | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस: ये हैं शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 10 अनमोल विचार

शहीदी दिवस: देखें भगत सिंह से जुड़ी 11 दुर्लभ तस्वीरें - Hindi News | Shahdee Diwas: 11 rare photos of bhagat singh everyone must watch see, pics | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस: देखें भगत सिंह से जुड़ी 11 दुर्लभ तस्वीरें

शहीदी दिवस: जानिए कौन थे सुखदेव और राजगुरु, जो भगत सिंह के साथ आज ही हुए थे शहीद - Hindi News | On this Shaheedi Diwas, read the story of Indian Martyrs' Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev, real Freedom fighter hero | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस: जानिए कौन थे सुखदेव और राजगुरु, जो भगत सिंह के साथ आज ही हुए थे शहीद

Shaheedi Diwas 2018: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश ने लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। ...

शहीद दिवस से एक दिन पहले मोदी सरकार ने शहीदों के परिवार को दी बड़ी राहत - Hindi News | Educational concession to children of armed forces personnel to continue without cap | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :शहीद दिवस से एक दिन पहले मोदी सरकार ने शहीदों के परिवार को दी बड़ी राहत

सरकार द्वारा यह स्कीम तीनों सेनाओं के लिए चलाई जा रही है। 1971 में भारत और पाकिस्तान की बीच हुई लड़ाई के बाद से ही यह स्कीम लागू है। ...