बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा किया जाता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में भारत के खिलाफ खेला था और टेस्ट मैच खेलने वाली दसवीं टीम बनी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का पहला आधिकारिक प्रवेश 1979 आईसीसी ट्रॉफी में इंग्लैंड में हुआ। 31 मार्च 1986 को, बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। बांग्लादेश की टीम ने साल 1999 में पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन अब तक टीम एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Bangladesh vs India 2022: बांग्लादेश ने 40वें ओवर में अपना नौंवा विकेट 136 रन पर गंवा दिया था लेकिन टीम की अंतिम विकेट की जोड़ी ने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। ...
Bangladesh vs India 2022: बांग्लादेश ने पहले शाकिबुल हसन के पांच विकेट और फिर आल राउंडर मेहदी हसन मिराज (नाबाद 38 रन) की पारी से पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत को एक विकेट से हराकर तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। ...
Bangladesh vs India ODI 2022: बांग्लादेश ने रविवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत को एक विकेट से हराकर तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। ...
Bangladesh vs India, 1st ODI 2022: भारतीय टीम 50 ओवर (41.2) भी खेल नहीं सकी और टीम इंडिया 186 स्कोर पर आउट हो गई। कप्तान रोहित 27, शिखर धवन 7, पूर्व कप्तान विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हो गए। ...
Bangladesh vs India 2022: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विश्व कप में अभी आठ-नौ महीने (10 महीने) हैं। हम इतने दूर के बारे में नहीं सोच सकते। बतौर टीम हमें क्या करने की जरूरत है, हमें उस पर नजर रखनी चाहिए। ...
Bangladesh vs India, 1st ODI 2022: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे है। आखिरी वनडे भिड़ंत में भारत ने एजबेस्टन में 28 रन से जीत दर्ज की थी। ...
India tour of Bangladesh 2022: नियमित सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ग्रोइन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए। बीसीबी ने 15वां वनडे कप्तान नियुक्त किया। ...