अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
Arvind Kejriwal Arrested: आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालयों के बाहर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, वहीं जेपी नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गुरुवार देर रात में की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। ...
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन डरने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लड़ने और जीतने वाला है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के फौरन बाद इस पूरे प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए उन्हें डरा हुआ तानाशाह बताया है। ...
गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी एक टीम दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ केजरीवाल के आवास पहुंची। जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक से पूछताछ की। साथ ही उनके आवास की तलाशी भी ली गई। ...
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पूछताछ के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची। ...
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा शराब जांच में मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से कोई सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ईडी की एक टीम उनके आवास पहुंची है। ...
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कोर्ट की इजाजत के बाद राज्यसभा की संसद में दोबारा सांसद पद की शपथ ली। आप नेता संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने आज उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर कहा, यह हमारे लिए खुशी का दिन है। ...