अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
रोडशो में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गोवा के मुख्यमंत्री ...
मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन पार्टी प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र में घूम-घूम कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। एक निजी टीवी चैनल को बुधवार को दिए इंटरव्यू में राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हु ...
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेन्स एक साथ हैं और ऐसे लोगों के साथ है जो कहते हैं कि कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए, लेकिन कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता । बेगूसराय में भाजपा उम्मीदवार एवं के ...
लोकसभा चुनाव -2019 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अभी और चार चरणों के चुनाव बाकी हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। बहरहाल, तमाम पार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुटी हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार में होंगे। व ...
प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। हमारा उम्मीदवार तो तय है। कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है।’’ ...
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी ने अहमदाबाद में मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से कुछ दूर पैदल चलकर मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। विपक्षी पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से मांग की कि प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार करने पर 2-3 दिन की पाबंदी लगाई जाए ...
साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ ‘‘कोई मामला’’ नहीं बनता और उन्हें ‘‘राजनीतिक वजहों’’ से फंसाया गया था। ...
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। कन्हैया सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ...