Highlightsपोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में औपचारिक रूप से दर्ज हो गया है। 'मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग' से संबंधित है।
धर्मशाला: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को यहां खेले गए मैच के दौरान घटी। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की। उन्हें एक अंक भी दिया गया है, जो उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में औपचारिक रूप से दर्ज हो गया है।
यह अपराध आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के अंतर्गत आता है, जो "मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग" से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में घटी, जब पोलार्ड ने कथित तौर पर चौथे अंपायर के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया।
आईपीएल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच, कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी लागू मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, जो 'मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग' से संबंधित है।"
हार्दिक चोटिल हैं, केकेआर के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं: शार्दुल ठाकुर
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कप्तान हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज करते हुए साफ किया कि वह चोटिल होने के कारण पिछले तीन मैच में नहीं खेल पाए तथा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक मुंबई की टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए थे जहां उनकी टीम ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया।
सूर्यकुमार यादव भी अपने बच्चे के जन्म के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसलिए जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की। वह इस सत्र में टीम के तीसरे कप्तान थे। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दबाव से निपटने में नाकाम रही है और इसलिए उसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।
अपने पहले छह मैच जीत कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को गुरुवार को यहां मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार पांचवीं हार है। इससे उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना को करारा झटका लगा है। उसे अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों में जीतने होंगे।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ लगातार पांचवीं शिकस्त झेलने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए अब करो या मरो के अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे।
पंजाब की टीम सात मैच के बाद अजेय थी और शीर्ष पर चल रही थी लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बाद तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया जो मेजबान टीम की लगातार पांचवीं हार है।