Lok Sabha Election: लोहरदग्गा की रैली में पीएम मोदी- 'तीसरे चरण के बाद मोदी को गाली देने वाले EVM को गाली दे रहे हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 12:25 IST2019-04-24T08:10:32+5:302019-04-24T12:25:52+5:30

lok sabha elections 2019 news today 24th april hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: लोहरदग्गा की रैली में पीएम मोदी- 'तीसरे चरण के बाद मोदी को गाली देने वाले EVM को गाली दे रहे हैं'

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट

लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अभी और चार चरणों के चुनाव बाकी हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। बहरहाल, तमाम पार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुटी हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार में होंगे। वे मुंगेर, बेगूसराय और फिर समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के गुमला, पश्चिम बंगाल के बोलपुर और रानाघाट में चुनावी रैली करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी के लखीमपुर खीरी, उन्नाव और कानपुर में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

 

24 Apr, 19 : 03:21 PM

बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह की बिहार के समस्तीपुर में रैली- 'क्या AFSPA हटाई जानी चाहिए? मैं यह कहने आया हूं कि राहुल बाबा आपकी पूरी जिंदगी में यह नहीं हटाया जाना चाहिए।'  

24 Apr, 19 : 02:30 PM

महोबा में प्रियंका गांधी का रोडशो 

24 Apr, 19 : 12:42 PM

आपके इस चौकीदार की नीयत नेक है इसलिए नीति साफ है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास सिर्फ वंशवाद है और गरीब को गरीब बनाए रखने की सोच है। इसी सोच की वजह से जहां भी कांग्रेस की सरकारें बन रही हैं, वो आदिवासियों को मिलने वाली सहायता बंद कर रही हैं: पीएम मोदी
 

24 Apr, 19 : 12:24 PM

फतेहपुर में प्रियंका गांधी की रैली...

24 Apr, 19 : 12:10 PM

तीसरा चरण समाप्त होते होते इन लोगों ने अपनी तोप का मुंह मोड़ दिया है, अब तक जितनी गालियां वो मोदी को देते थे अब वो गालियां EVM को देने लगे हैं। अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की शुरुआत इन्होने पहले से ही कर दी है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 

24 Apr, 19 : 12:09 PM

झारखंड के लोहरदगा में पीएम मोदी की रैली- 'दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है।'

24 Apr, 19 : 11:41 AM

टिकट न मिलने से नाराज चल रहे बीजेपी सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हुए। राहुल गांधी से की मुलाकात 

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 24th april hindi chunav breaking news top headlines