आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को संपन्न हुई है। इन दोनों की शादी में हर एक क्षेत्र के लोग शामिल हुए थे। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं।12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। आधिकारिक रूप से 2018 मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था।फिर बाद में श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।