लाइव न्यूज़ :

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding: शाहरुख खान, रणवीर सिंह समेत तमाम मेहमानों को 2 करोड़ की घड़ी अंबानी परिवार ने की भेंट, पीएम मोदी ने भी दिया ये..

By आकाश चौरसिया | Updated: July 14, 2024 13:34 IST

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी 5,000 करोड़ रुपए की थी, जो अंबानी परिवार की कुल संपत्ति का केवल 0.5 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देअंबानी परिवार ने आए हुए मेहमानों को 2 करोड़ वाली इस घड़ी को किया गिफ्टशाहरुख हो या फिर सलमान खान सभी ने प्यार से इस तोहफे को स्वीकाराहालांकि, इस शादी का पूरा खर्च 5000 करोड़ रु का रहा

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding: मुंबई में देश के अरबपतियों में शुमार मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से बीते शुक्रवार को संपन्न हुई थी, इसके बाद शनिवार को शुभ आर्शीवाद सेरेमनी का आयोजन अंबानी परिवार की ओर से किया गया, जिसमें बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज और सुपरस्टार शाहरुख खान, रणवीर सिंह और ऐसे कई खास मेहमानों को 2 करोड़ वाली कीमते घड़ी अंबानी परिवार की ओर से गिफ्ट की गई है। यह जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।

अनंत ने इस दिन पहनी 54 करोड़ की घड़ीटाइम्स अलजेब्रा के अनसुार सभी घड़ियां ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर सीमित एडिशन की थीं। घड़ियों की बात करें तो अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को अपनी शादी के दिन ही 54 करोड़ रुपये की घड़ी पहनी। हालांकि, यह अंबानी परिवार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। राधिका मर्चेंट फार्मा बिजनेस में टाइकून विरेन मर्चेंट की पुत्री हैं, जिनकी शादी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से मुंबई के बीकेसी में स्थित जियो विश्व कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई।

प्रधानमंत्री मोदी भी हुए शरीकशनिवार को हुए शुभ आर्शीवाद समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव विवाहित वर-वधु को अपना आर्शीवाद देने पहुंचे। इस दौरान कई और खास मेहमानों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी रहें और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इवेंट में शिरकत करने वालों में शामिल रहीं। इसकी जानकारी मीडिया एजेंसी एएनआई के जरिए सामने आई है।

अनंत अंबानी की शादी का खर्च परिवार की नेट वर्थ 0.5 फीसद के बराबरअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी 5,000 करोड़ रुपए की थी, जो अंबानी परिवार की कुल संपत्ति का केवल 0.5 प्रतिशत है। हालांकि, अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, भाई जान और सुपरस्टार सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और कई अन्य प्रमुख मेहमानों को 12 जुलाई को अनंत की बारात में थिरकते देखा गया। इस बीच रणवीर सिंह भी फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैनटिनो के साथ डांस फ्लोर पर उतरे। शादी में WWE दिग्गज जॉन सीना भी मौजूद थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को 'कैलम डाउन' सेंसेशन रेमा भी पहुंची थीं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए ₹25 करोड़ की बोली लगाई थी।

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबईमहाराष्ट्रआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स