आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च विद्यालयों समेत 56 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिये हैं। इन स्कूलों के नाम अब उस गांव के नाम पर, जहां वे स्थित हैं, या किसी प्रसिद्ध हस्ती, शहीद या स्थानीय नायक के नाम पर रखे गये हैं। ...
Delhi Municipal Corporation: शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली मेयर उम्मीदवार के रूप में चुना है। राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए लड़ेंगे। ...
जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से मनोनीत किया गया है। ...
Delhi Municipal Corporation: आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनावों में 134 सीट पर जीत हासिल करने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। ...
भारतीय राजनीति में साल 2022 में कई ऐसी घटनाएं और प्रकरण हुए, जो काफी चर्चा में रहे। कुछ घटनाएं ऐतिहासिक भी कही जा सकती हैं जो आने वाले दिनों में भारत की राजनीति को एक नई दिशा देंगी। ...
Gujarat Legislative Assembly: गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीट में भाजपा ने 156 सीट पर जीत हासिल की, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस 17 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। ...