Delhi Municipal Corporation: भाजपा ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी को बनाया उम्मीदवार, आप के शैली और आले इकबाल से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 27, 2022 12:41 PM2022-12-27T12:41:28+5:302022-12-27T12:44:00+5:30

Delhi Municipal Corporation: शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली मेयर उम्मीदवार के रूप में चुना है। राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए लड़ेंगे।

Delhi Municipal Corporation BJP Mayor's post Rekha Gupta candidate Kamal Bagri deputy Mayor's post AAP Shelly Oberoi and Aale Mohammad Iqbal  | Delhi Municipal Corporation: भाजपा ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी को बनाया उम्मीदवार, आप के शैली और आले इकबाल से टक्कर

पार्षद रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी।

Highlights भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया।स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में टक्कर देखने को मिल सकती है। शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली मेयर उम्मीदवार के रूप में चुना है। राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए लड़ेंगे।

सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। 250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर सहित एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया।

मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने क्रमशः दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए शेली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

दोनों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने स्थाई समिति के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें करावल नगर वार्ड से आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी शामिल हैं।

‘आप’ ने गत शुक्रवार को महापौर और उप महापौर सहित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के रूप में छह नामों की घोषणा की थी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन छह नामों पर मुहर लगाई गई थी। महापौर और उपमहापौर उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहीं आतिशी ने कहा कि दिल्लीवासियों ने शहर की सफाई की जिम्मेदारी ‘आप’ को सौंपी है।

 

Web Title: Delhi Municipal Corporation BJP Mayor's post Rekha Gupta candidate Kamal Bagri deputy Mayor's post AAP Shelly Oberoi and Aale Mohammad Iqbal 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे