दिल्ली नगर निगमः विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 14 विधायकों को एमसीडी के लिए किया मनोनीत, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 24, 2022 02:05 PM2022-12-24T14:05:51+5:302022-12-24T14:06:34+5:30

जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से मनोनीत किया गया है।

delhi mcd 2022 Assembly Speaker nominated 14 AAP MLAs for MCD see included list  | दिल्ली नगर निगमः विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 14 विधायकों को एमसीडी के लिए किया मनोनीत, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है।

Highlightsदिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला) हैं।आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है।

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) के 14 विधायकों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में दी गई। मनोनीत सदस्यों में आतिशी (कालकाजी), अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), दिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला) हैं।

जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से मनोनीत किया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, जिसमें महापौर पद के लिए शैली ऑबेरॉय का नाम सामने आया है। पार्टी ने अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक की और चर्चा के बाद छह नामों को चुना गया। पार्टी की तरफ से महापौर पद की उम्मीदवार के तौर पर शैली ओबेरॉय का नाम तय हुआ है जबकि उपमहापौर पद के लिए ‘आप’ के विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल का नाम सामने आया है।

स्थायी समिति सदस्यों के लिए रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक के नाम चुने गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “महापौर पद के लिए आप की उम्मीदवार शैली ऑबेरॉय और उपमहापौर पद के उम्मीदवार आले इकबाल, स्थायी समिति के सदस्यों सारिका चौधरी, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल व आमिल मलिक को बधाई। हमारी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए आपको सभी को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो।”

‘आप’ विधायक इकबाल ने कहा कि वह अपने बेटे को यह जिम्मेदारी मिलने से खुश हैं। शोएब इकबाल ने कहा, “इंशाअल्लाह, सब कुछ अच्छा होगा। मेरे बेटे को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाने के लिए मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन करके यह खबर दी।”

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भाजपा के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने कहा, "मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं।

अगले कुछ महीनों में, हम सभी मिलकर दिल्ली को ऐसा शहर बनाने के लिए काम करेंगे, जैसा इसे होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने निगम के अपने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान दिल्ली को ‘देश की कचरा राजधानी’ में बदल दिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि दिल्ली फिर से स्वच्छ हो।’’ अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी द्वारा दी गई 10 गारंटी पूरी की जाएंगी।

Web Title: delhi mcd 2022 Assembly Speaker nominated 14 AAP MLAs for MCD see included list 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे