AAP से वसूले जाएंगे 97 करोड़, LG ने मुख्य सचिव को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल की गई राशि को लेकर दिया आदेश

By मनाली रस्तोगी | Published: December 20, 2022 12:08 PM2022-12-20T12:08:42+5:302022-12-20T12:10:02+5:30

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव से दिल्ली सरकार के फंड के नाम पर खर्च की गई राशि को आम आदमी पार्टी (आप) से वसूलने को कहा है।

Delhi LG Orders Chief Secy To Recover Rs 97 Cr From AAP Used For Political Ads | AAP से वसूले जाएंगे 97 करोड़, LG ने मुख्य सचिव को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल की गई राशि को लेकर दिया आदेश

AAP से वसूले जाएंगे 97 करोड़, LG ने मुख्य सचिव को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल की गई राशि को लेकर दिया आदेश

Highlightsदिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है।इस महीने की शुरुआत में आप ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।आप 2015 से दिल्ली विधानसभा में सत्ता पर काबिज है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है। एलजी के निर्देश 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और 2016 के सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आए हैं, जिसका आप सरकार द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में आप ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था। बता दें कि आप 2015 से दिल्ली विधानसभा में सत्ता पर काबिज है। मालूम हो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (वीके सक्सेना) पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाती रही है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। 

बता दें कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार तनातनी की खबरें सामने आती रही हैं। दिल्ली के एलजी और मौजूदा आप सरकार के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है। ये पूर्व एलजी अनिल बैजल के समय से चली आ रही है। दोनों एक-दूसरे पर विधानमंडल के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते रहते हैं। 

Web Title: Delhi LG Orders Chief Secy To Recover Rs 97 Cr From AAP Used For Political Ads

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे