आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली की आप सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और चार महीने से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने सोमवार शाम उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर अपनी तीन मांगों के स्वीकार होने तक एलजी कार्यालय में बैठे रहने का फैसला किया है। ...
केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, 'मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को राज्य का दर्जा दे दिया जाता है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली से हरेक वोट आपको मिले, हम सभी आपके लिए कैम्पेन भी करेंगे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ा दी हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। ...
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार रोधी ‘ जनलोकपाल ’, विकेन्द्रीकरण पहल के क्रियान्वयन ‘ स्वराज ’ और दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है क्योंकि उसके पास पर्याप्त शक्तियां नहीं हैं। ...