आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
गोपाल राय ने कहा कि जितना 200 साल में इस देश को गोरे अंग्रेजों ने नहीं लूटा, जितना कि आजादी के बाद 70 साल से ये काले अंग्रेज हजार गुना लूट चुके हैं। ...
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फ़ेंक कर किए गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर भाजपा का कार्यकर्ता है। ...
जयपुर के आदर्श नगर से आजम खान, विद्याधर नगर से दो बार के पूर्व पार्षद कमल किशोर गुप्ता, किशनपोल से शकील कुरैशी और आमेर से हेमचंद सैनी को आप ने टिकट दिया है। ...
भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा, ‘‘सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन के अवसर पर आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी दिल्ली के लोगों ने देखी। विधायक अमानतुल्ला खान ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला किया और अपशब्द कहे जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ता ...