राजस्थान चुनावः AAP ने आठवीं और BSP ने दूसरी सूची की जारी, पढ़ें-कहां से किसको मिला टिकट 

By अनुभा जैन | Published: November 9, 2018 10:18 PM2018-11-09T22:18:14+5:302018-11-09T22:18:14+5:30

आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 82 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी जिसने अब तक सर्वाधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है।

rajasthan assembly election 2018: aam aadmi party 8th and bsp second candidate list released | राजस्थान चुनावः AAP ने आठवीं और BSP ने दूसरी सूची की जारी, पढ़ें-कहां से किसको मिला टिकट 

राजस्थान चुनावः AAP ने आठवीं और BSP ने दूसरी सूची की जारी, पढ़ें-कहां से किसको मिला टिकट 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने शु्क्रवार (9 नवंबर) को 20 प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी। इसके साथ ही सभी पार्टियों में अब प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने काम चल रहा है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में इसको लेकर काम जारी है।
 
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट टोंक से लड़ेंगे। गंगापुर सिटी से मुकेश चंद, डीडवाना से हाकिम खान, रानीवाड़ा से अमृत राजपुरोहित, हिंडौन से रोशन लाल, आहोर से दिनेश कुमार जैन, लोहावट से नाथूराम चैधरी, किशनगढ़ से उमराव चैधरी, गंगानगर से अमित कारगवाल, सांचोर से सवाई सिंह चैहान, मावली से पृथा डांगी, खींवसर से जैताराम डूडी, शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी को टिकट दिया है। वहीं हनुमानगढ़ से सुरेंद्र पाल बेनीवाल, फतेहपुर से तैयब अली खान, रायसिंह नगर से सुच्चा सिंह, सवाई माधोपुर से सतीश जैन, अलवर से अजय पूनिया, मालपुरा से किसान गिरिराज सिंह खंगारोत और जैतारण से ओमप्रकाश बेनीवाल को टिकट दिया गया है।

इसी सूची सहित आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 82 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी जिसने अब तक सर्वाधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इधर, बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने 6 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले सूची में 11 नाम तय किए थे। पार्टी अब तक 17 नामों का ऐलान कर चुकी है। बसपा ने राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

बसपा ने जिन उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमें धौलपुर से किशन चंद शर्मा, बाड़ी से रामहेत कुशवाह, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुबा से विजय सिंह बोहर, बयाना से सुनील कुमार जाटव और झालरापाटन से गयास अहमद खां शामिल हैं।  

Web Title: rajasthan assembly election 2018: aam aadmi party 8th and bsp second candidate list released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे