आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
यह मामला 2010 का है जब एक बुनाई इकाई में काम करने वाले 15 बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया था। अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज कर सुनवाई शुरू करने के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय की है। ...
विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा इस बार फिर पूरी ताकत के साथ तीसरी ताकत बनने की दावा किया था. उनका यह दावा कितना सही होगा यह तो कहा नहीं जा सकता, मगर ये सभी दल नामां ...
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ईमानदारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘आज दिल्ली की जनता कहती है कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप दिल से कह सकते हो कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है।’’ ...
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख अरविंद झा ने शुक्रवार को फ्री ऐप एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग के अवसर पर बताया कि यह ऐप प्रदेश भर में बांटे जा रहे शराब, साड़ी, पैसे की जानकारी उपलब्ध कराएगा और वीडियो के माध्यम से आप के एक लाख कार्यकर्ता इस प ...
FIR lodged by woman anchor against AAP MLA Somnath Bharti : न्यूज़ एंकर ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चैनल पर सीधे प्रसारण के दौरान दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा उनसे कहा कि वह ...