आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के एक आंतरिक सर्वे के हवाले से लिखा था कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक हितों को दिल्ली में नुकसान उठाना पड़ सकता ...
2014 लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन यहां साल 2009 और 2004 के चुनाव में सांसद रह चुके हैं। ...
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अभी आम आदमी पार्टी से गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। ...
कुमार विश्वास आय दिन आप पार्टी और दिल्ली सीएम अरविंद कजरीवाल को लेकर तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। कुमार विश्वास ने अपने हालिया ट्वीट में केजरीवाल के लिए जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी बहुत आलोचना हुई है। ...
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार ये दावा किया था कि उनके पास रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कई सबूत हैं। लेकिन जब पिछले महीने ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार पूछताछ किए तो आप पार्टी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थी। ...
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के सातों सीट पर अकेले ही जीतने का दावा कर रही है। आप पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। ...
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा- 'कांग्रेस की सत्ता थी तो उसने नहीं बनाया दिल्ली को पूर्ण राज्य लेकिन भाजपा वादा करके गई थी कि वो दिल्ली को पू्र्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी। इस मामले में कांग्रेस और भाजापा दोनों ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है ...