आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, 'जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में कैद था तब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बीजेपी के मेरा बूथ सबसे मजबूत करने में लगे हुए थे। वो ऐसा क्यों कर रहे थे। सवाल भाजपा की राजनीतिक मानसिकता पर उठ रहे हैं, जो ...
आम आदमी पार्टी (आप) के कद्दावर नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने लोकमत से खास बातचीत की। इस बातचीच के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े सारे अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही एयर स्ट्राइक पर नरेन्द्र मोदी की सरकार और भारतीय ...
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, "अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रही है. लाखों ज़िंदा लोगों के वोट काट दिए गए. हमने उन लोगों के वोट बनवाये. इसमें कौन सा गुनाह है. ...
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अकाली दल से अलग हुये नेताओं के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में आप की पंजाब इकाई के संयोजक भगवंत मान बातचीत कर रहे हैं। ...
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा था कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। ...
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट: वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के उदित राज सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उदित राज ने कांग्रेस के कृष्णा तीरथ को भारी मतों से हराया था। ...
उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्याण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जिससे पता चला है कि बरामद नकदी से उनका संबंध है। आयकर अधिकारी धन के सूत्रों के बारे में विधायक और अन्य लोगों के साथ पूछताछ कर रहे हैं। ...