आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
बैसला ने एक फरवरी को शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवा में गोलियां चलाई थीं। दूसरी ओर, विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बुधवार को कहा कि कपिल बैसला ने जांच के दौरान स्वीकार किया है कि वह पिछले वर्ष आप में शामिल हुआ था। ...
जावड़ेकर ने कहा, ''पुलिस ने खुलासा किया है कि जिस व्यक्ति ने गोली चलाई वह आप में शामिल हुआ था। उसका स्वागत करते आप नेता संजय सिंह तथा अन्य नेताओं के फोटो भी हैं। यह साफतौर पर वोटबैंक बनाने के लिये दो समुदायों को भड़काने की साजिश है। आम आदमी पार्टी की ...
दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेश देव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि शाहीन बाग में शनिवार को गोलीबारी करने वाला कपिल बैसला आप का सदस्य है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। ...
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है। ...
शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाले कपिल बैसला के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने के दावों पर नया खुलासा हुआ है..कपिल के पिता गजे सिंह ने आज सारी कहानी पलट दी..बोले मेरा बेटा मेरा मोदी और अमित शाह जी सेवक था..कल शाम एक फोटो आई जिसमें कपिल ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ...