राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता

By भाषा | Published: February 5, 2020 10:16 PM2020-02-05T22:16:42+5:302020-02-05T22:16:42+5:30

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है।

Arvind Kejriwal on Ram Mandir Trust: There is no right time for good work | राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनावों से तीन दिन पहले ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा पर आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘अच्छे काम’’ के लिए सही समय नहीं होता। संवाददाताओं ने जब केजरीवाल से पूछा कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्या केंद्र की भाजपा सरकार ने यह घोषणा की है तो उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समय के बारे में पूछ रहे हैं। अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता।’’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों से तीन दिन पहले ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा पर आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘अच्छे काम’’ के लिए सही समय नहीं होता।

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है।

संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्या केंद्र की भाजपा सरकार ने यह घोषणा की है तो उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समय के बारे में पूछ रहे हैं। अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वे आज और कल भी और ज्यादा घोषणाएं करें। कोई समस्या नहीं है।’’ इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पिछले वर्ष नवम्बर में राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के आलोक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा की।

Web Title: Arvind Kejriwal on Ram Mandir Trust: There is no right time for good work

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे