बस दो आदमी हैं जो 10 घण्टे झूठ बोल देंगे और पानी की जरूरत नहीं होगी, मोदी और केजरीवालः राहुल गांधी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2020 08:14 PM2020-02-05T20:14:07+5:302020-02-05T20:15:48+5:30
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली में आप और केंद्र में मोदी सरकार केवल झूठ बोलने में माहिर है।
दिल्ली चुनाव में प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बस दो आदमी हैं जो 10 घण्टे झूठ बोल देंगे और पानी की जरूरत नहीं होगी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ये दोनों नेता हर मामले में माहिर हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। केरल से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के कारण देश आजाद हुआ है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’।
दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक अवसंरचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के आसपास घूमती है। मोदी और केजरीवाल का एक ही फंडा (रणनीति) है- लोगों को बांटो।