आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Delhi Election 2020 Exit Polls: एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। ...
निजी स्कूल की शिक्षिका रीमा बजाज ने कहा, ‘‘आठ साल का मेरा बेटा चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा जिज्ञासु है। मैं कुछ महीने पहले उसे मुख्य चुनाव कार्यालय में चुनाव संग्रहाल में ले गयी थी लेकिन वह आज सारी चीजें अपनी आंखों के सामने देखकर रोमांचित था।’’ ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। ...
टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP को 44 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 26 सीट जीतेने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को जीरो सीट मिलते दिख रही है। ...