आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आ रहे एग्जिट पोल के आकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा ...
सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीनबाग में कुछ मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया, ''ओखला सीट में आने वाले शाहीन बाग में कुछ लोग मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सू ...
पहली बार मतदान करने वालों में प्रियंका गांधी वाड्रा के पुत्र रेहान, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुत्र पुलकित केजरीवाल और कांग्रेस नेता अजय माकन के बेटे ओजस्वी माकन भी शामिल रहे। केजरीवाल के बेटे पुलकित ने कहा कि पहली बार मतदान करने के बाद उन्हें अ ...
Delhi Election 2020 Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए वोटिंग के बाद अब तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने लगे हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही मीडिया को निर्देश दे दिए थे कि एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे के बाद ही दिखाए जाएं। दिल्ली में सभी 70 विधानस ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटे ...
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये शनिवार को शाम छह बजे तक मतदान होना है। मतगणना सोमवार को होगी। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में 1.47 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भाजपा एवं कांग्रेस सहित कुल 672 उम्मीदवा ...