आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
एमसीडी की सत्ता में काबिज भाजपा ने आरोप लगाया कि कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो उनकी पार्टी दोबारा चुनाव लड़ेगी। ...
दिल्ली में एमसीडी चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। करीब डेढ़ करोड़ लोग इस चुनाव में मतदान कर सकते हैं। एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। ...
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया लगातार झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ...
दिल्ली में निगम चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी को ''कचरे का ढेर'' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी (आप) को ही चुनेंगे। ...
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के कारण सियासी समीकरण गड़बड़ाया है, लिहाजा यह सियासी हिसाब लगाना थोड़ा मुश्किल है कि आप किसके वोट काटेगी और इससे किसका फायदा-नुकसान होगा? ...
पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई ...