पंजाब के फगवाड़ा में मंत्री के निकलने के बाद 'आप' के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट, दो लोग घायल

By भाषा | Published: December 2, 2022 07:44 AM2022-12-02T07:44:18+5:302022-12-02T07:48:26+5:30

पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई

Two groups of AAP clashed after minister's exit in Punjab's Phagwara, two injured | पंजाब के फगवाड़ा में मंत्री के निकलने के बाद 'आप' के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट, दो लोग घायल

पंजाब के फगवाड़ा में मंत्री के निकलने के बाद 'आप' के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट, दो लोग घायल

Highlights झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है।

फगवाड़ाः पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह गुरुवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी। खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा।

इस झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है। पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई।

सदर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने कहा कि दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और उन्हें हल्की चोटें आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। 

Web Title: Two groups of AAP clashed after minister's exit in Punjab's Phagwara, two injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे