आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की पूरक आरोप पत्र में राघव चड्ढा का भी नाम जोड़ा गया है। हालांकि सामने आई जानकारी के अनुसार उनका नाम बतौर आरोपी दर्ज नहीं किया गया है। ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, वह और उनकी पार्टी इस मामले में दिल्ली एलजी के हस्तक्षेप का स्वागत करते हैं क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण पर जो भी पैसा खर्च किया गया है, वह करदाता है। ...
केजरीवाल ने लोगों से पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सब छुट्टी लेकर यहां आओ और इनका साथ दो। ये पहलवान अपने लिए नहीं लड़ रहे ये देश के लिए लड़ रहे हैं। ...
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा था कि विनेश फोगाट उनके परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन शर्म की बात है कि एक FIR के लिए बेटियों को लंबा धरना देना पड़ रहा है। पीएम मोदी बलात्कारियों के आगे ढाल बन कर क्यों खड़े हो ज ...
पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी में भी है। इसके लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मुख्य सचिव के नेतृत्व में दो कमेटी का गठन किया गया है। ...
आप नेता राघव चड्ढा ने लोकमत के कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की साजिश कर रही है। ...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। केजरीवाल मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। ...