'आप' की शैली ओबेरॉय चुनी गईं दिल्ली की मेयर, भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने नामांकन वापस लिया

By विनीत कुमार | Published: April 26, 2023 11:57 AM2023-04-26T11:57:47+5:302023-04-26T12:15:52+5:30

भाजपा की शिखा राय द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय एक बार फिर दिल्ली की महापौर चुन ली गई हैं।

Shelly Oberoi from AAP elected Delhi mayor as BJP candidate Shikha Rai withdraws her nomination | 'आप' की शैली ओबेरॉय चुनी गईं दिल्ली की मेयर, भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने नामांकन वापस लिया

'आप' की शैली ओबेरॉय चुनी गईं दिल्ली की मेयर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय एक बार फिर दिल्ली की महापौर चुन ली गई हैं। दरअसल, भाजपा की शिखा राय ने अपनी उम्मीदवारी बुधवार को वापल ले ली। शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई की पूर्व उपाध्यक्ष राय भाजपा के अन्य नेताओं के साथ 2011 में श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराकर चर्चा में आई थीं।

गौरतलब है कि शैली ओबेरॉय इससे पहले 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे। दिल्ली नगर निगम में अभी 'आप' सत्तारूढ़ है। 

दिल्ली में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है। अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है।

आप ने पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में जीत हासिल की थी। पार्टी ने नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्ड में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली।

Web Title: Shelly Oberoi from AAP elected Delhi mayor as BJP candidate Shikha Rai withdraws her nomination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे