लाइव न्यूज़ :

डेविस कप से हटे युकी भांबरी, चीन के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे

By भाषा | Updated: March 26, 2018 19:39 IST

युकी का हटना भारत के लिये झटका है क्योंकि उन्होंने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्च: भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी युकी भांबरी पेट संबंधी बीमारी के कारण चीन के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले से हट गये हैं।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) चयन समिति ने उनके स्थान पर विश्व के 246वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश को टीम में चुना है। भारत पिछले साल सितंबर में विश्व ग्रुप प्लेआफ में मेजबान कनाडा से 2-3 से हार गया था। उसे पहले दौर में बाई मिली और उसे फिर से विदेशी सरजमीं पर खेलना होगा। 

भारत छह से सात अप्रैल के बीच तियानजिन में एशियाई ओसनिया ग्रुप एक में चीन का सामना करेगा। भारतीय टीम में एकल में रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल शामिल हैं। लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। भारत ने 2014 के बाद विश्व ग्रुप में पहुंचने के चार बार प्रयास किये लेकिन उसे क्रमश: सर्बिया, चेक गणराज्य, स्पेन और कनाडा से हार का सामना करना पड़ा। (और पढ़ें- बॉल टैम्परिंग विवाद: हरभजन से अलग आशीष नेहरा ने स्मिथ के बारे में कही ये बात)

युकी का हटना भारत के लिये झटका है क्योंकि उन्होंने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में विश्व में 12वें नंबर के लुकास पोउली को हराया था।वह मियामी ओपन के भी दूसरे दौर में पहुंचे जहां उन्हें अमेरिका के जैक सॉक से 6-3 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :युकी भांबरीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!