लाइव न्यूज़ :

जंगलों में लगी आग पर बोले जोकोविच, 'खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है तो देर से हो ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन'

By भाषा | Updated: January 5, 2020 14:39 IST

Novak Djokovic: सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजन में होनी चाहिए देरी

Open in App
ठळक मुद्देजंगलों में लगी आग का ऑस्ट्रेलियाई ओपन पर पड़ सकता है असरनोवाक जोकोविच ने कहा कि इसके देर से आयोजन पर होना चाहिए विचार

ब्रिस्बेन: सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के धुएं से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को खतरा महसूस होता है तो ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों को साल के पहले ग्रैंडस्लैम को देर से आयोजित कराने पर विचार करना चाहिए।

वर्ष 2020 का शुरुआती मेजर टूर्नामेंट 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होना है लेकिन जंगल में लगी आग शनिवार को पूर्व की ओर बढ़ी और इसका धुआं शहर में छा गया है जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित होगी।

एटीपी खिलाड़ी परिषद के अध्यक्ष जोकोविच ने रविवार को सुबह कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसमें देरी से आयोजित करना ही अंतिम विकल्प होगा लेकिन इसके बारे में चर्चा किये जाने की जरूरत है।

वह ब्रिस्बेन में चल रही शुरूआती एटीपी कप टीम स्पर्धा में सर्बिया के लिये खेल रहे हैं, जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आपने सही सवाल पूछा। निश्चित रूप से आपको विचार करना होगा क्योंकि खराब मौसम और खराब हालात के कारण आपको इस पर विचार करना ही होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत ही अंतिम विकल्प होगा। लेकिन वे हर संभव कोशिश करेंगे कि दिनों के मामले में देरी नहीं हो। ’’

जोकोविच ने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि अगर बात खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले हालात की आयेगी, तो मुझे लगता है कि हमें निश्चित रूप से इस पर विचार करना चाहिए।’’ आस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग में अभी तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। ए

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!