लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स टेनिस: संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में पहुंची विश्व नंबर वन सिमोना हालेप

By भाषा | Updated: March 15, 2018 12:03 IST

रोमानिया की 26 वर्षीय हालेप का इस सत्र का रिकार्ड अब 18-1 हो गया है और उनकी निगाह 2018 में दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने पर है।

Open in App

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 15 मार्च। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच के खिलाफ तीन सेट चले कड़े मुकाबले में 6-4, 6-7 (5/7), 6-3 से जीत दर्ज करके डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी। रोमानिया की 26 वर्षीय हालेप का इस सत्र का रिकार्ड अब 18-1 हो गया है और उनकी निगाह 2018 में दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने पर है। 

सेमीफाइनल में हालेप का सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा को 6-2, 6-3 से उलटफेर का शिकार बनाया।

हालेप ने विश्व में नंबर एक रैंकिंग पर बने रहना भी सुनिश्चित कर लिया है क्योंकि विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी कारोलिना वोजनियाकी मंगलवार को ही हारकर बाहर हो गयी थी।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :सिमोना हालेपटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!