लाइव न्यूज़ :

Winston Salem Open: प्रजनेश गुणेश्वरन का दूसरे दौर में प्रवेश, रोहन बोपन्ना-दिविज शरण हारे

By भाषा | Updated: August 19, 2019 15:33 IST

दूसरे दौर में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी बेनोइट पियरे से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।

Open in App

भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने रविवार को जर्मनी के सैड्रिक मार्सेल स्टेब को सीधे सेटों में हराकर एटीपी विनस्टन सलेम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

विश्व रैंकिंग ताजा जारी सूची में दो पायदान चढ़कर 89वें स्थान पर पहुंचने वाले प्रजनेश ने विश्व में 253वें नंबर के स्टेब को एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-4 से हराया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी बेनोइट पियरे से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। 

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन प्रजनेश ने चौथे गेम में ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-1 से बढ़त बनायी और फिर यह सेट जीतने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। प्रजनेश ने चौथे गेम में तब स्टेब की सर्विस तोड़ी थी जबकि वह शुरू में 0-40 से पीछे थे। 

दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने पहले आठ गेम तक अपनी सर्विस बचाये रखी। प्रजनेश ने नौवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया जो निर्णायक साबित हुआ। प्रजनेश अब इस साल इंडियन वेल्स में पियरे के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेकर अगले मैच में उतरेंगे। विश्व में 30वें नंबर फ्रांसीसी खिलाड़ी और भारतीय स्टार के बीच अब तक केवल यही मुकाबला हुआ है जिसमें प्रजनेश ने 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की थी। 

युगल में दिविज शरण और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी। भारतीय जोड़ी को अमेरिका के निकोलस मुनरो और टेनिस सैंडग्रेन से 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले लिएंडर पेस और उनके इजराइली जोड़ीदार जोनाथन एरलिच पहले दौर में राजीव राम और जो सेलिसबरी से भिड़ेंगे।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!