लाइव न्यूज़ :

Wimbledon: शारापोवा ने किया पिछले 8 साल का सबसे खराब प्रदर्शन, हारकर विंबलडन से हुईं बाहर

By भाषा | Updated: July 4, 2018 12:42 IST

पिछले आठ साल में ग्रैंडलैम में यह शारापोवा का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में हार गई थी।

Open in App

लंदन, चार जुलाई। पूर्व चैंपियन मारिया शारापोवा को विंबलडन के महिला एकल के पहले दौर में ही रूस की हमवतन वितालिया दियाचेनको के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जो ग्रैंडस्लैम में पिछले आठ साल में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। वर्ष 2014 की चैंपियन शारापोवा के अलावा 2011 और 2014 की चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा भी बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सासनोविच से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गई।

नडाल-जोकोविच ने दूसरे दौर में बनाई जगह

पुरुष एकल में हालांकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के चैंपियन राफेल नडाल तथा तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया की 132वें नंबर की खिलाड़ी क्वालिफायर वितालिया के खिलाफ शारापोवा एक समय 5-2 की बढ़त के साथ अच्छी स्थति में थी लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने पीठ की चोट के बावजूद तीन घंटे से अधिक चले कड़े मुकाबले में 6-7 (3/7) 7-6 (7/3) 6-4 से जीत दर्ज की।

शारापोवा ने किया सबसे खराब प्रदर्शन

पिछले आठ साल में ग्रैंडलैम में यह शारापोवा का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में हार गई थी। क्वितोवा को भी कड़े मुकाबले में बेलारूस की दुनिया की 50वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 6-4 4-6 6-0 से पराजय झेलनी पड़ी। वह पहले दौर में हारने वाली चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

वहीं 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और विंबलडन में 2008 और 2010 के विजेता नडाल ने इस्राइल के डुडी सेला को 6-3 6-3 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने भी अमेरिका के टेनीस सेंडग्रेन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में 6-3 6-1 6-2 से जीत दर्ज की।

डेल पोत्रो ने दर्ज की जीत

अर्जेंटीना के पांचवीं वरीयता प्राप्त जुआन मार्टिन डेल देल पोत्रो ने जर्मनी के पीटर गोजोवजिक को 6-3 6-4 6-3 से मात दी। अब उनका सामना स्पेन के फेलिसियानो लोपेज से होगा जिसने अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस को 6-3 6-4 6-2 से हराया। स्पेन की गारबाइन मुगुरूजा ने ब्रिटेन की वाइल्डकार्ड धारी नाओमी ब्रोडी को 6-2, 7-5 से हराया।

टॅग्स :विंबलडनमारिया शारापोवाराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!