लाइव न्यूज़ :

US Open: जोकोविच संघर्षपूर्ण जीत के साथ तीसरे दौरे में, प्लिसकोवा हुईं बाहर

By भाषा | Updated: September 3, 2020 11:27 IST

US Open 2020: अपने 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं, तो वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना प्लिसकोवा दूसरे दौर में हारीं

Open in App
ठळक मुद्देसर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में किया प्रवेशमहिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना प्लिस्कोवा दूसरे दौर में हारकर हुईं बाहर

न्यूयॉर्क:  नोवाक जोकोविच ने इस साल पहली बार टाईब्रेकर गंवाने के बाद शानदार वापसी करके चार सेट में जीत दर्ज करते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना प्लिस्कोवा दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने काइल एडमंड को 6-7 (5), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया।

पहला सेट एक घंटे से अधिक समय तक चला जिसे एडमंड ने टाईब्रेकर में अपने नाम किया। इससे पहले इस साल जोकोविच ने सभी दस अवसरों पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज की थी। इसके बाद हालांकि जोकोविच ने दबदबा बना दिया और इस साल के अपने रिकॉर्ड को 25-0 पर पहुंचाया। इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था।

शीर्ष वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा का सफर दूसरे दौर में थमा

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा का सफर दूसरे दौर में थम गया। उनके पास दूसरे सेट में दो सेट पॉइंट थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाईं। फ्रांस की कारोलिन गर्सिया ने उन्हें 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया। इस बीच 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका को कामिला जियोर्जी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अन्ना लेना फ्रीडसम के खिलाफ एक घंटा 40 मिनट कोर्ट पर बिताये। उन्होंने यह मैच 6-3, 7-6 (6) से जीता। छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने कैटरीना कोजलोवा को 7-6 (3), 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटसिपास ने अमेरिका के 168वीं रैंकिंग के मैक्सिम क्रेसी को 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी। जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव ने अमेरिका के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ब्रैंडन नकाशिमा को 7-5, 6-7 (8), 6-3, 6-1 से पराजित किया। उन्होंने दूसरा सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद अपनी तीखी सर्विस से अपने 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया।

बेल्जियम के सातवें वरीय डेविड गोफिन ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 7-6 (6), 4-6, 6-1, 6-4 से जबकि कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-7 (5), 6-4, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। पिलिसकोवा के अलावा महिला वर्ग में कुछ और उलटफेर भी देखने को मिले। अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त अन्ना ली और शेल्बी रोजर्स ने दो वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। ली ने 13वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-0, 6-3 से जबकि रोजर्स ने 11वीं वरीय इलेना राइबाकिना को 7-5, 6-1 से पराजित किया।

चेक गणराज्य की 12वीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंडरोसोवा भी अलेक्सांद्रा सासनोविच से 65 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गयी। उक्रेन की 30वीं वरीय क्रिस्टीना मलाडेनोविच के पास दूसरे सेट में चार मैच पॉइंट थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पायी और आखिर में रूस की वारवरा ग्रैचेवा से 1-6, 7-6 (2), 6-0 से हार गयी। 

टॅग्स :यूएस ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!