लाइव न्यूज़ :

सेरेना विलियम्स का तीन साल का खिताबी सूखा समाप्त, जीत के बाद किया ये दिल छू लेने वाला काम

By भाषा | Updated: January 12, 2020 16:57 IST

Open in App

अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स ने रविवार को डब्ल्यूटीए आकलैंड क्लासिक फाइनल में हमवतन खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर खिताब अपने नाम किया और इससे मिली इनामी राशि ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग के पीड़ितों को दान दी।

सेरेना ने इस तरह तीन साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया और इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये उम्मीदें बढ़ा दीं जिसमें वह मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने का प्रयास करेंगी। सेरेना ने पेगुला को 6-3 6-4 से शिकस्त देकर 2017 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हासिल किये गये खिताब के बाद पहली डब्ल्यूटीए ट्राफी जीती और मां बनने के बाद यह उनका पहला खिताब है।

इससे उन्हें 43,000 अमेरिकी डालर का चेक मिला जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिये राहत कोष में दान में दे दिया। सेरेना ने कैरोलिना वोज्नियाकी के साथ युगल के फाइनल में भी प्रवेश किया था लेकिन उन्हें अमेरिका की आसिया मुहम्मद और टेलर टाउनसेंड से 4-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :सेरेना विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं जो रूट, देखिए 6 छक्के लगाने के सवाल पर क्या कहा

अन्य खेलUS Open 2022: करियर के आखिरी मैच में हारीं सेरेना विलियम्स, भावुक होकर बहन वीनस का जताया आभार

अन्य खेलSerena Williams Retires: 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद टेनिस से संन्यास लेंगी अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी, अमेरिकी ओपन आखिरी मैच

अन्य खेलFrench Open 2022 Women’s Final: रोलां गैरां ट्रॉफी पर इगा काबिज, सेरेना से आगे, वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी, जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3

अन्य खेलअमेरिकी ओपन से हटी सेरेना विलियम्स

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!