लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है सेरेना विलियम्स

By भाषा | Updated: January 8, 2019 13:12 IST

सेरेना विलियम्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हैं

Open in App

मेलबर्न, आठ जनवरी।सेरेना विलियम्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हैं, लेकिन कई दिग्गज पहले ही उन्हें सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी मानते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने अपने 24 ग्रैंडस्लैम में से 13 खिताब 1968 से पहले जीते थे जबकि महिला टेनिस भी ओपन युग से जुड़ा और पूरी तरह पेशेवर बना। 

अब 76 साल की कोर्ट ने 1960 से 1973 तक 24 एकल खिताब जीते जिसमें 11 ऑस्ट्रेलियाई ओपन, पांच फ्रेंच ओपन, तीन विंबलडन और पांच यूएस ओपन शामिल हैं। 

सेरेना ने 1998 से लेकर अब तक 23 एकल खिताब जीते हैं जिनमें सात ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन फ्रेंच ओपन, सात विंबलडन और छह यूएस ओपन शामिल हैं। 

अपने करियर में 18 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली क्रिस एवर्ट का मानना है कि वर्तमान में खेल का स्तर पूर्व की तुलना में काफी बेहतर है और तुलना बेमतलब है। 

एवर्ट ने पिछले साल सीबीएस से कहा, ‘‘बेशक सेरेना सर्वश्रेष्ठ है। हम अपने जमाने में सर्वश्रेष्ठ थे और सेरेना अपने युग में सर्वश्रेष्ठ है।’’ 

कोर्ट के 24 खिताब पर सेरेना की निगाह 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन से लगी है। तब आठ सप्ताह की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने खिताब जीता था। 

कोर्ट इससे परेशान नहीं हैं कि सेरेना उनका रिकार्ड की बराबरी कर सकती हैं या उसे तोड़ सकती हैं। उन्हें संतोष हैं कि उन्होंने एकल खिताब के अलावा 40 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब भी जीते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी मेरे कुल 64 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाएगा। लेकिन अगर कोई 24 से अधिक एकल खिताब जीतेगी तो ठीक है वह इसकी हकदार होगी।’’ 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनसेरेना विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!