लाइव न्यूज़ :

सुमित नागल प्राग ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में, अब मुकाबला स्टैन वावरिंका से

By भाषा | Updated: August 20, 2020 08:35 IST

Sumit Nagal: भारत के टॉप सिंगल्स खिलाड़ी सुमित नागल प्राग ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टैन वावरिंका से होगा

Open in App
ठळक मुद्देसुमित नागल पहुंचे प्राग ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में, अब मुकाबला वावरिंका से एक अन्य भारतीय एन श्रीराम बालाजी भी युगल के अंतिम आठ में पहुंच गये हैं

प्राग (चेक गणराज्य): भारत के चोटी के एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने बुधवार को यहां स्थानीय खिलाड़ी जिरि लेचेका को हराकर प्राग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना तीन बार ग्रैंडस्लैम विजेता स्टैन वावरिंका से होगा।

विश्व में 127वें नंबर और यहां छठी वरीयता प्राप्त नागल ने 137,560 यूरो इनामी क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के दूसरे दौर के दो घंटे 21 मिनट तक चले मैच में विश्व में 617वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 5-7, 7-6(4), 6-3 से जीत दर्ज की। पिछले साल यूएस ओपन में रोजर फेडरर का सामना करने वाले नागल को अब स्विस स्टार वावरिंका की कड़ी चुनौती मिलेगी।

वावरिंका ने जर्मनी के ऑस्कर ओटे को एक घंटे 54 मिनट में 3-6, 7-5, 6-1 से पराजित किया। युगल में भारत के दिविज शरण और नीदरलैंड के रोबिन हास की जोड़ी ने योनास फ्रोस्तेक और माइकल वबेनस्की को 6-3, 6-2 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य भारतीय एन श्रीराम बालाजी भी युगल के अंतिम आठ में पहुंच गये हैं।

उन्होंने बेल्जियम के किमेर कोपेयान्स के साथ मिलकर आंद्रेस मोलतेनी और ह्यूगो नीस को 7-5, 4-6, 10-6 से हराया। 

टॅग्स :सुमित नागलटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!