लाइव न्यूज़ :

पेट की गड़बड़ी के बावजूद सिनसिनाटी मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविच, ज्वेरेव बाहर

By भाषा | Updated: August 16, 2018 16:12 IST

पेट की गड़बड़ से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मानारिनो को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

Open in App

सिनसिनाटी, 16 अगस्त। पेट की गड़बड़ से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मानारिनो को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि महिला वर्ग में पिछली चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा हारकर बाहर हो गई। विम्बलडन चैम्पियन जोकोविच ने फ्रांस के अपने प्रतिद्वंद्वी को 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त मुगुरूजा को लेसिया सुरेंको ने 2-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

दो साल पहले खिताब जीतने वाले मारिन सिलिच ने रोमानिया के मारियस कोपिल को 6-7, 6-4, 6-4 से मात दी। वहीं जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को नीदरलैंड के राबिन हासे ने 5-7, 6-4, 7-5 से हराया।

विम्बलडन उपविजेता केविन एंडरसन ने जेरेमी चार्डी को 7-6, 6-2 से हराया, जबकि कनाडा के मिलोस राओनिच ने ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को 6-3, 7-5 से मात दी। बेल्जियम के 11वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने फ्रांस के बेनोइत पेइरे को 5-7, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस ने जर्मन क्वालीफायर ततजाना मारिया को 6-3, 6-2 से हराया। बेलारूस की अरियाना सबालेंका ने नौवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा को 2-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!