लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: नाओमी ओसाका ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब, रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचीं

By विनीत कुमार | Updated: January 26, 2019 17:04 IST

21 साल की ओसाका ने इस जीत के साथ ही रोमानिया की सिमोना हालेप से रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी छीन ली है।

Open in App

जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019 का विमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। ओसाका ने फाइनल में क्वितोवा को 7-6 (7-2), 5-7, 6-4 से हराया। 28 साल की क्वितोवा दिसंबर-2016 में अपने ऊपर चाकू से हुए हमले के बाद पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही थीं।

दूसरी ओर, ओसाका ऑस्ट्रेलयन ओपन जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बन गई हैं। यही नहीं, 21 साल की ओसाका ने इस जीत के साथ ही रोमानिया की सिमोना हालेप से रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी छीन ली है। ओसाका के करियर का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले पिछले ही साल वह यूएस ओपन जीतने में कामयाब रही थीं।

इस जीत से ओसाका ने हालेप की नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है जिसपर वह पिछले करीब 48 हफ्तों से काबिज थीं। ओसाका विमेंस रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी हैं। साथ ही ओसाका डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरे सबसे युवा महिला खिलाड़ी भी हैं। वोज्नियाकी ने 2010 में 20 साल की उम्र में शीर्ष स्थान हासिल किया था  

ओसाका इस जीत से सेरेना विलियम्स के 2015 के बाद से लगातार दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। नाओमी ओसाका ने अप्रैल-2016 में पहली बार टॉप-100 में जगह बनाई थी।

ओसाका ने अपना पहला WTA खिताब 2018 में इंडियाना वेल्स में मारिया शारापोवा, कैरोलिना प्लिसकोवा और सिमोना हालेप जैसे खिलाड़ियों को हराकर जीता था। इसके बाद पिछले साल यूएस ओपन फाइनल में ओसाका ने सेरेना विलियम्स को हराते हुए अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगी। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननाओमी ओसाकापेत्रा क्वितोवा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!