लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे राफेल नडाल, एस्ट्रेला बुर्गोस को दी मात

By IANS | Updated: January 15, 2018 16:54 IST

राफेल नडाल ने सोमवार को विजयी आगाज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को विजयी आगाज करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में नडाल ने डोमिनिकन गणराज्य के विक्टर एस्ट्रेला बुर्गोस को मात दी। 

अपने 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने के लिए उत्सुक वर्ल्ड नम्बर-1 नडाल ने बुर्गोस को सीधे सेटों में 6-1, 6-1, 6-1 से मात दी। 

इसके अलावा, अन्य मैचों में जीत हासिल कर बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, आठवीं वरीय अमेरिका जैक सॉक को हारकर बाहर होना पड़ा। 

सॉक को वर्ल्ड नम्बर-41 जापान के युइची सुगीटा ने 6-1, 7-6 (7-4) 5-7, 6-3 से मात दी। दिमित्रोव ने ऑस्ट्रिया के डेनिस नोवाक और एक घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी। किर्गियोस ने ब्राजील के रोजेरियो डुट्रा सिल्वा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!