लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ओपन: राफेल नडाल को पहली, रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता

By IANS | Updated: January 11, 2018 17:12 IST

राफेल नडाल को ऑस्ट्रेलिया ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहली वरीयता और रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता दी गई है।

Open in App

स्पेन के राफेल नडाल को ऑस्ट्रेलिया ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहली वरीयता और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता दी गई है। इसके बाद, इस सूची में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम शामिल हैं। 

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कोहनी की चोट से उबर कर छह माह बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया ओपन में 14वीं वरीयता दी गई है।

जोकोविक ने बुधवार को आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को कूयोंग क्लासिक एक्जीबिशन में सीधे सेटों में 6-1, 6-4 मात दी। सर्बिया के 30 वषर्ाीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस मैच से काफी खुश हैं, क्योंकि पिछले साल विंबलडन ओपन के बाद से यह उनका पहला मैच था। 

जोकोविक ने एक बयान में कहा, "मैं अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहता हूं, लेकिन मैं अपने इस मैच से काफी खुश हूं।"

ऑस्ट्रेलिया ओपन में इस बार ब्रिटेन के एंडी मरे, केई निशिकोरी शामिल नहीं हो रहे हैं। दोनों ने चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। 

टूर्नामेंट की महिला रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप को शीर्ष वरीयता मिली है। 

इसके बाद, डेनमार्क की केरोलिन वोजनियाकी, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा, यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना और अमेरिका की वीनस विलियम्स का स्थान है। हालांकि मुगुरुजा चोटिल हैं और यह तय नहीं है कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी या नहीं। यूएस ओपन विजेता सलोआने स्टीफंस को 13वीं वरीयता दी गई है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडालरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!